भाजपा कृष्णा मंडल की टीम ने की कलराज मिश्रा से की मुलाकत

 प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। भाजपा कृष्णा नगर मंडल की नव नियुक्त टीम ने मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ट भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशिर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि कृष्णा नगर मंडल की टीम घोषित हो गई है और अपने वरिष्टों के मार्गदर्शन में पूरे जोश के साथ कार्य करने के लिए तैयार है। इसी के तहत नव नियुक्त टीम ने वरिष्ट भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशिर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा मुक्तानंद प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू यादव के साथ मंडल कि नवनियुक्त टीम उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, उमेश यादव, पंकज तिवारी, सुभाष चौहान, देवराज, सत्यपाल विष्ट, महामंत्री देवेन्द्र शर्मा, सुमेर सिंह, मंत्री प्रदीप शर्मा, योति श्रीवास्तव, सोनिका अत्री, रामदास कुशवाहा, सोशल मिडिया हिमांशु कुमार ठाकुर, कुलदीप यादव, सेक्टर संयोजक अनिल विश्वकर्मा, रवि यादव एवं मंडल के॓ अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post