बाबा साहब डा. बीआर अम्बेड़कर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री कृष्ण पांवर ने किया अनावरण

 कालांवाली (सुरेश जोरासिया) । सामाजिक जन चेतना संध के बैनर तले ग्राम पंचायत के सहयोग से भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. बी.आर. अम्बेड़कर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री कृष्ण पांवर के कर कमलों द्वारा कालांवाली गांव में अनावरण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा के चेयरमैन प्रो. राविन्द्र बालियाला, सरपंच अजैब सिंह, समाजिक जन चेनता के प्रधान विनोद कुमार, डा. पवन, सुभाष मेघवाल, हनुमान वर्मा, विक्रमजीत बीईओ औढ़ा मुख्य रूप से पहुंचे। संरपंच अजैब सिंह ने आऐ हुऐ अतिथियों का फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। आयोग के चेयरमैन ने संबोधित करते हुऐ कहा कि हम सभी जो कुछ भी है बाबा साहेब कि देन है। वो थे तो हम है। अन्य बक्ताओं ने बाबा साहेब के संधर्षमय जीवन के बारे मे जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने पंडाल मे बैठे ग्रामीणों का आभर व्यक्त किया। उन्होंने मंच से संबोधन करते हुऐ कहा आज भारत देश संविधान की से चल रहा है। 

देश आजाद होने के बाद लोकसभा बनी बाबा साहब पहले कानून मंत्री बने लोकसभा में समाज की आवाज उठाते तो कांग्रेस ने कहा आप समाज की आवाज मत उठाओ उस समय के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू थे। बाबा साहब का अपमान किसी पार्टी ने किया काग्रेस पार्टी ने किया।

बाबा साहेब ने सभी वर्गो के लिए कार्य किया है किसी एक के लिए नही। कांग्रेस पर तंज कसते हुऐ बोला भारत को आजाद हुऐ कितना समय बीत गया, बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नही दिया गया। 1990 मे भाजपा एनडीए की सरकार बनने पर स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपई की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मान बढ़ाने का काम किया। 14 अप्रैल का बाबा साहब का जन्मदिन है क्या कांग्रेस ने अवकाश करना चाहिऐ था। जोकि कांग्रेस ने नही किया। माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2015 मे राष्ट्रीय स्तर पर अवकाश करवाने काम किया। इस मौके पर मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। अटल ई लाईब्रेरी की शुरूआत के लिए 11 लाख की अनुदान राशी का ऐलान किया गया। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओ के बारे मे बताया। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post