आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दिन रविवार, सूर्य देव को समर्पित। दोपहर बाद एकादशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो आगामी व्रत “कामिका एकादशी” की शुरुआत का सूचक है। आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य ज्योतिषीय जानकारी।
पंचांग विवरण: तिथि: कृष्ण पक्ष दशमी (दोपहर 12:13 बजे तक), उसके बाद एकादशी। वार: रविवार। नक्षत्र: कृत्तिका (दोपहर तक), फिर रोहिणी। योग: गण्ड योग (दोपहर तक), फिर वृद्धि योग है।करण: विष्टि, बव, बालव है।
सूर्योदय-सूर्यास्त: सूर्योदय: प्रातः 5:56 बजे। सूर्यास्त: सायं 7:10 बजे। चंद्रास्त: शाम 7:02 बजे। चंद्र उदय: रात्रि 1:05 बजे (21 जुलाई)।
आज का शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक। ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:26 से 5:09 बजे तक।गोधूलि मुहूर्त: सायं 6:55 से 7:19 बजे तक
आज का अशुभ समय: राहुकाल: सायं 5:30 से 7:10 बजे तक। यमगण्ड: दोपहर 12:27 से 2:10 बजे तक। गुलिक काल: 3:51 से 5:36 बजे तक। (इन समयों में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं)।
मास व संवत्सर: मास: श्रावण (पूर्णिमांत प्रणाली)। संवत्सर: विक्रम संवत् 2082, शक संवत् 1947 । सूर्य राशि: कर्क में।चंद्र राशि: वृषभ (शाम तक)।
व्रत व विशेष जानकारी: आज कामिका एकादशी की तिथि दोपहर 12:13 बजे से प्रारंभ हो रही है, जिसका व्रत कल, 21 जुलाई को रखा जाएगा। रविवार होने के कारण सूर्य देव की उपासना, अन्नदान और जलदान का विशेष पुण्यफल प्राप्त होता ह।