प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
नोएडा । कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष उप्र कृषि अनुसंधान परिषद (दर्जा राज्य मंत्री) का जन्म दिवस उनके नोएडा आवास पर धूमधाम से मनाया गया। उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजनैतिक दलों के लोगों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और आम जन मानस ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
शुभकामनाएं देने वालों में सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा विमला बाथम, श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि विपुल अग्रवाल, अरुण गुप्ता रेलवे कांट्रेक्टर, अरविन्द गुप्ता पत्रकार, राकेश काका, रामकुमार गुप्ता, नेता महेश अवाना, योगेन्द्र चौधरी, सचिन गुप्ता, सचिन अम्बावता, अंकुर सिंघल, अंकित गुप्ता, राम मोहन गुप्ता, विपिन भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, प्रवीन भाटी पार्षद, अशोक योगी, मनीष भार्गव, विकास चुघ, दीपक गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज सेवा समिति, राजीव पौरवाल संस्थापक जय वैश्य समाज, नोएडा के प्रमुख समाजसेवी राधाकृष्ण गर्ग, सुधीर पौरवाल, नवीन पौरवाल, मनोज गुप्ता, डा. शैलेन्द्र पौरवाल, सुरेन्द्र गर्ग, दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता ओमप्रकाश गुप्ता, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, सुरेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी तुषार गोयल, हर्ष गोयल, व्यापार मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल आनंद गुप्ता, ममता गुप्ता, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जेपी सिंह, अरुण सिन्हा व जगदीश शर्मा आदि शामिल रहे।