नगर पालिक चुनाव में प्रधान पद को लेकर लगी होड़

कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरपालिका कालांवाली चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 29 जून को मतदान किया जाऐगा और 30 जून को मतगणना की जाऐगी। अबकी बार सीधे तौर पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। शहरवासीयों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। नगरपालिका चुनाव को लेकर आए दिन प्रधान पद के लिए नऐ नऐ चहरे सामने आ रहे है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ चेहरे सोशल मीडिया के सहारे चुनाव मैदान में उतर कर अपनी नईयां पार लगाने के चक्कर में लगे हुऐ। इनमें से कुछ खास चेहरे है जोकि सही माईयनों में चुनाव के मैदान मे पुरी तैयारी कर जुटे हुऐ है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए के समाजसेवी चरणदास चन्नी, सुभाष गोयल (घोगा) पक्के वाले, दीपिका जैन, संदीप वर्मा (संजू), सुनील अहलावत, महेश झोरड़, मंगत नागर, हर्ष जोली, राजेन्द्र सोनी लवली गर्ग नाम चर्चीत है। कुछ उम्मीदारों के पीछे राजनितिक दलो की भूमिका देखी भी देखी जा सकती है। कुछ नऐ चेहरे भी प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुऐ है। परंतु उनमे से कुछ चेहरों को वोट देना तो दुर की बात लोग उन्हें देखना भी नही चाहते है।सोशल मीडिया के सहारे पार्षद व प्रधान पद के दावेदारी दिखाते हुऐ सहानूभूति पाने एवं कुर्सी की लालसा (लोभ) पाना चाहते है। किसी अन्य को समर्थन देकर जुगाड़ा लगाने के लिए मतदाताओं को गुमराह कर रहे है। लेकिन मतदाता अपने मत के लिए जागरूक है। कालांवाली के विकास कार्यो को और अच्छे तरीके से किया जा सके। अपना वोट उस उम्मीदवार को देगे जो विकास कार्य को करवाऐ गऐ। उल्लेखनीय यह है, कि यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कि कौन- कौन उम्मीदवार मैदान में उतरेगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post