पुलिस ने फिर किया लंगड़ा एंकाउंटर, दो बदमाश गिरफ्तार

 पवन पाराशर , हापुड़। गौकशी की घटना की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अपनी हिरासत में ले लिया तथा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हथियार व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद करने का दावा भी किया है। बाद में पता चला कि दोनों इनामी बदमाश हैं। जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।    

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस देर रात गस्त पर थी। इसी बीच दो संदिग्ध लोग पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण में छिपाये हुए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश 25,000/- रुपये के इनामी है। उनकी निशानदेही पर अवैध असलहा मय खोखा कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। 

गिरफ्तार बदमाशों ने अपना अनस (घायल) व गुलाम नबी पुत्रगण फरीद निवासी ग्राम लालपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद बताया है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु0अ0सं0 275/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस, 3/5क/8 सीएस एक्ट, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बुलन्दशहर व हापुड़ में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के 2.5 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post