एक राष्ट्र-एक चुनाव आज के भारत की आवश्यकता है : विकास जैन

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। उत्तर प्रदेश एथलीट एसोसिएशन द्वारा नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए। विकास जैन ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव आज के भारत की आवश्यकता है और यह भारत के विकास कि धुरी साबित होगा। वर्तमान में यह समय की मांग है कि हम एक राष्ट्र-एक चुनाव के जरिये भारत को विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका में लेकर आएं। एक साथ पूरे देश में चुनाव होने से चुनावों पर खर्च होने वाली राशि को देश के विकास में लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी प्रणाली में किये जा रहे सुधार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो और उसके लिये लोगों के बीच जन जागरण चलाकर बताने की आवश्यकता है क्योंकि एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रशासनिक सुधार है। जिससे एक ही समय में चुनाव होंगे तो उससे आर्थिक व समय की बचत होगी। इससे राष्ट्र और अधिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की और कहा कि देश का युवा ही आगे आकर एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए अभियान चला सकता है l इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, मंत्री अमित गोयल, राखी गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह, अमित कुमार, चारु जैन निमित्त कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post