एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

नोएडा। नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 में एथलीट एसोसिएशन द्वारा "एक राष्ट्र, एक चुनाव" अभियान के अंतर्गत महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, विधायक पंकज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र अवाना, दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा कार्यक्रम संयोजक अर्पित मिश्रा, अभियान संयोजक सुचित्रा पाठक कक्कड़, सह-संयोजक भूपेश चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत को स्थिरता की ओर ले जाने वाला निर्णायक कदम है। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी, जो राष्ट्र निर्माण में लगेगी। सुनील बंसल ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगा। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' उसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भविष्य की राजनीति का मार्गदर्शक सिद्धांत बनेगा। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। मुख्य अतिथियों ने ध्वज दिखा करके दौड़ को आरंभ किया और पुष्प वर्षा करके खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। महिला एवं पुरुष दौड़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, रामनिवास यादव, अमित पांडेय, वंदना गुप्ता, कौशल यादव, मनीष तिवारी, नीरज चौधरी, शशिधर उपाध्याय, दीनबंधु कुमार, प्रदीप चौहान, रामकिशन यादव, अमित नागपाल, मनीष दीक्षित, मुकेश चौहान, मनोज चौहान इत्यादि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post