प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
नोएडा। ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ द्वारा सेक्टर 62 स्थित स्वर्ण बैंक्विट हॉल में श्री बांके बिहारी लाल विराजमान की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदीप पंडित के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा ने समाज को उच्च आचरण प्रस्तुत करने के साथ संगठित कर सर्व समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विवेक नारायण शर्मा, नेक्सजेन एनर्जिया के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, त्रिवेणी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन वरुण तिवारी इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईईएस बी बी शर्मा, रिटायर्ड आईएएस कैप्टन एस के द्विवेदी, नोएडा अथॉरिटी के पूर्व जीएम एस सी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अमर दीक्षित, विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सुधाकर तिवारी, उद्योगपति रामरतन शर्मा, पीयूष पांडेय, पत्रकार प्रफुल्ल पांडेय आदि विप्र जनों ने समाज के हित करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवि विनोद पांडेय ने किया वही समापन कामधेनु टेस्ट के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव दिव्य दर्शन तिवारी, उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, कोषाध्याय सुभाष पांडेय, कार्यकारिणी पदाधिकारी अभिनव पांडेय, राहुल द्विवेदी, अनुष त्रिपाठी, आर सी त्रिपाठी, डॉ चंद्रेश शर्मा, अरविंद मिश्रा, ठाकुर प्रसाद तिवारी, आदित्य पाठक, रामकुमार शर्मा, अनुभव शर्मा, डॉ सीताराम शर्मा एवं यतेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
Tags
Local news