ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

गाजियाबाद । अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था के द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।  इस अवसर पर महासचिव अशोक शर्मा ने कहा की भगवान परशुराम चौक पर स्थापित प्रतिमा आज तीर्थ स्थल रूप हो चली है और भगवान परशुराम के रूप मे दिव्य दर्शन एवं कार्यक्रम मे भगवान शिव, गणेश, हनुमान, कृष्ण, राम की झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा में सैंकड़ों सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। भगवान परशुराम चौक को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान परशुराम चौक पर ही संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता योगेश कुमार त्रिपाठी, पार्षद प्रतिमा शर्मा, पार्षद सतन्द्र चौधरी, पार्षद नीलम भारद्वाज, संयोजक  राजीव शर्मा, अध्यक्ष डॉ बी के शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध वशिष्ठ, अनिल शर्मा, महानगर मंत्री सजीव झा, विजय मिश्रा, सुशील चतुर्वेदी, अनुराग मिश्रा,  विपिन भारद्वाज, आदेश शर्मा, मुनीश मिश्रा, विद्या निधि, बी के मिश्रा, बल्लभ, स्वीटी रैना, कादम्बरी कौशिक, अंजलि शुक्ला, सविता शर्मा, आर डी शर्मा, जे पी शर्मा, सुभाष शर्मा, पुनीत पीयूष भट्ट, आर सी त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, राम शिरोमणि दुबे, नमित अग्निहोत्री, अरविंद शर्मा, डा. कार्तिक शर्मा, विनय मिश्रा, प्रदीप कौशिक, कमलेश शुक्ला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post