नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की 41 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रविवार को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, हवन और रामलीला ध्वज पूजन हुआ। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि तथा विधायक पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में महेश चौहान, विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी. सिंह परिहार, एस.पी. जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डॉ. वी.एस. चौहान, हरीश वर्मा, मुकेश शर्मा और रविकांत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। समिति के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, टी.एन. गोविल, महासचिव संजय बाली, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर अवाना, सुशील भारद्वाज, आर.के. अग्रवाल, डॉ. वी.के. गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के. सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी. गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के. राणा, मुकेश गुप्ता, डी.के. मित्तल, लोकेश कश्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, श्रेया चतुर्वेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेंद्र चोपड़ा और भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा और विजयदशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
