मुख्यमंत्री योगी ने सत्यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि, कलराज मिश्रा समेत परिजनों को बंधाया ढांढस

नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके नोएडा स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलराज मिश्रा एवं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। 

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

 क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नगर, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, जिला प्रभारी नोएडा डी.के. शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, एमएलसी विजय पाठक, विनोद त्यागी, जिला महामंत्री अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, शशि मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, डॉ. हेमलता द्विवेदी, पद्मेश द्विवेदी, अमित मिश्रा, शिखा मिश्रा, राजन मिश्रा, डॉ. सुषमा मिश्रा और अक्षत मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post