#आज का पंचांग, 07 अगस्त 2026: नवमी तिथि आज शाम तक, कृत्तिका-रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर का शुभ-अशुभ समय

खबर मार्निंग ,धर्म डेस्क

सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, गृह प्रवेश, विवाह, खरीदारी या धार्मिक अनुष्ठान से पहले पंचांग देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। पंचांग के माध्यम से तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार और शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे दिनभर के कार्यों की सही योजना बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग।

आज की तिथि

- श्रावण मास, कृष्ण पक्ष नवमी तिथि दोपहर 4:36 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा।

आज का नक्षत्र

- कृत्तिका नक्षत्र शाम 6:43 बजे तक। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा।

आज का योग

- वृद्धि योग दोपहर 12:11 बजे तक। इसके बाद ध्रुव योग का निर्माण होगा।

आज का करण

 गर करण – प्रातः 5:48 बजे से दोपहर 4:37 बजे तक।

- वणिज करण – दोपहर 4:37 बजे से अगले दिन 8 अगस्त प्रातः 3:21 बजे तक।

चंद्रमा की स्थिति

आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे।

सूर्य एवं चंद्रमा का समय

- सूर्योदय: प्रातः 5:46 बजे

- सूर्यास्त: शाम 7:08 बजे

- चंद्रोदय: 8 अगस्त, रात्रि 12:37 बजे

- चंद्रास्त: दोपहर 2:06 बजे

आज के शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:21 बजे से 5:03 बजे तक

- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक

- अमृत काल: शाम 4:28 बजे से 5:58 बजे तक

- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:08 बजे से 7:29 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त

- राहुकाल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

- यमगण्ड: दोपहर 3:47 बजे से शाम 5:27 बजे तक

- गुलिक काल: सुबह 7:26 बजे से 9:06 बजे तक

- दुर्मुहूर्त: सुबह 8:26 बजे से 9:20 बजे तक तथा दोपहर 12:53 बजे से 1:47 बजे तक

दिशा शूल : पश्चिम दिशा में , धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि आज पश्चिम दिशा की यात्रा करना आवश्यक हो तो शुभ उपाय करके ही प्रस्थान करें, जिससे दिशा शूल का प्रभाव कम माना जाता है।

नोट: पंचांग के समय स्थान और स्थानीय सूर्योदय के अनुसार कुछ मिनटों का अंतर संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post