खबर मार्निंग, धर्म डेस्क
सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, और इस महीने पड़ने वाली सावन शिवरात्रि का महत्व अत्यंत विशेष होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।
देशभर के शिवालयों में इस दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण शिवमय हो जाता है।
Tags
National news

