आबिद हुसैन, हापुड़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को नकल-विहीन और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी अधिकारीयों को एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।बैठक में 40 परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश व मनोज कुमार, बीडीओ श्रुति, जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया, प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र और डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता रेशम भी मौजूद रहीं।मुख्य निर्देशपरीक्षा संचालन: सभी परीक्षाएं एसओपी व बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष व नकल-मुक्त होंगी।प्रश्नपत्र वितरण: 14 फरवरी को केंद्रों पर वितरण होगा; केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य।स्ट्रॉंग रूम: केंद्रों पर सुरक्षा के पूर्ण दिशा-निर्देश जारी।सीसीटीवी व इंटरनेट: सभी केंद्रों पर परीक्षा अवधि भर चालू रखें। पुलिस व्यवस्था: क्षेत्राधिकारी हापुड़ के अनुसार, हर केंद्र पर 2-2 पुलिसकर्मी 14 फरवरी से तैनात; निर्देश पुस्तिका वितरित।बैठक में वरिष्ठ सहायक आशीष सचदेवा, अंकित शर्मा व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। डीएम ने परीक्षा की सफलता पर जोर देते हुए सभी को जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
