समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक रमेश नेगी को ढेर सारी शुभकामनाएं
हरीश भाकुनी, हल्द्वानी।पुलिस लाईन नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक स0पु0 रमेश सिंह नेगी के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर आज दिनांक 10.02.2026 को नैनीताल पुलिस द्वारा बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पदोन्नत उपनिरीक्षक के कंधों पर स्टार अलंकृत किए गए। उपनिरीक्षक रमेश सिंह नेगी ने पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नियुक्ति लेकर अपनी लंबी सेवा देने के उपरांत आज उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप एसएसपी नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई। पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह तथा उप निरीक्षक अर्जुन गिरी मौजूद रहे।
