उपमंण्डल पत्रकार संघ की नई कार्यकरणी गठित, सुरेन्द्रपाल साथी बने प्रधान व पवन महता उप-प्रधान

 सिरसा कालांवाली(हरविन्द्र सिंह गिल)। उपमंण्डल पत्रकार संघ कालांवाली की एक विशेष बैठक जंगीर सिंह कलोनी स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक लाइब्रेरी में वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालीया की अध्यक्षता में हुई जिसमें पत्रकारिता से सबंधित अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में उपमंण्डल पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें पत्रकार सुरेन्द्रपाल सिंह साथी को प्रधान व पत्रकार पवन महता को उप प्रधान चुना गया। 

इसी तरह गुरमीत सिंह खालसा को कोषाध्यक्ष व जसपाल सिंह तगड को महा सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर मौजूद संघ के सदस्य सभी पत्रकारों द्वारा नवनियुक्त कार्यकरणी सदस्यों को बधाई दी गई। इस मौके पर पत्रकार बिल्लू यादव, जगतार सिंह तारी, अशोक गर्ग, अमित झुंझ, डिम्पल अरोड़ा व रेशम सिंह सिधु आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post