लखनऊ में आयोजित हुआ संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन कार्यक्रम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी हुए शामिल

 हापुड़/लखनऊ। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हापुड़ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरों को दिए गए रोजगार के अधिकार को छीनने का काम किया हैं।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में जिन मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत साल में 150 दिन रोजगार देने का अधिकार था। आज केंद्र की तानाशाह भाजपा सरकार ने उन मजदूरों के अधिक को छीनने का काम किया हैं। उन गरीब मजदूरों के अधिकार को कांग्रेस पार्टी कभी छीनने नहीं देगी। आज प्रदेश भर के मजदूरों को घर घर ये संदेश पहुंचाने के लिए हर जिले में न्याय पंचायत स्तर पर गांवों - गांवों में चौपालें लगाई जा रही हैं। बड़े बड़े जिलों में सम्मेलन किए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि आज मजदूरों के अधिकार को कुचलने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही हैं। उन मजदूरों के अधिकार को कांग्रेस हर हाल में वापिस उन्हें दिलाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मनरेगा के तहत मजदूरों को 450 रुपए प्रतिदिन आमदनी का रोजगार मिलता था। आज केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूरों की आमदनी को कम करने का काम किया हैं। जो कि बेहद ही निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों, दलितों, शोषितों , वंचितों, महिलाओं, किसानों और हर वर्ग की पार्टी हैं। किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के लिए कांग्रेस पार्टी और उसका हर कार्यकर्ता हमेशा अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, रजत त्यागी, महबूब अली आदि लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post