गांव हस्सू के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह सिंह के बेटे एडवोकेट गुरराज सिंह को शादी की बधाई
कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। सिरसा से सांसद कुमारी सैल्जा, कालांवाली नजदीक लगते के गांव हस्सू के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह गिल के बड़े बेटे एडवोकेट गुरराज सिंह के आवास पर उनकी शादी में आशीर्वाद देने पहुंचीं। पूरे गिल परिवार के साथ खुशियां बांटने और आशीर्वाद देने के बाद, गांव के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के राज्य में पलवल में गंदे पानी से हुई मौतों को सरकार के लिए झटका बताया। सिरसा सांसद बहन सैल्जा ने कहा कि सिरसा इलाके में कांग्रेस और मज़बूत होकर उभर रही है।
उन्होंने कहा कि बजट के दौरान लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य का एजुकेशन सिस्टम खत्म किया जा रहा है। पूर्व सरपंच दर्शन सिंह के घर पहुंची कुमारी सैल्जा ने करीब एक घंटे तक पूरे गिल परिवार के साथ शादी की खुशियों के साथ कुछ पल बिताऐ। सरपंच परिवार के छोटे बेटे एडवोकेट जगमीत सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। गांव हस्सू के कांग्रेसी कार्यकर्ता केवल सिंह के घर पहुंचे परिवार का कुशल मंगल जाना है। इस खुशी के मौके पर हल्का कालांवाली के विधायक शिशपाल केहरवाल, कांग्रेस नेता इन्द्र जैन, खुशविंदर सिंह मान मिठड़ी, गगनदीप सिंह, गुरजंट सिंह बराड़, राजपाल धालीवाल कालांवाली, जगविंदर सिंह, बब्बू शर्मा पिपली जगतार सिंह, सुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह सुखराज सिंह, भला सिंह सेवक सिंह मेजर सिंह और गांव हसू के कई दूसरे गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
