नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर जागरूकता अभियान

नोएडा। जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर के द्वारा भंगेल मे स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन वैज्ञानिकता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं जीवन शैली को लेकर जागरूक करना था। पर्यावरण हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

पर्यावरण नहीं तो हम नहीं और स्वस्थ जीवन यापन करने के लिए पर्यावरण स्वस्थ साफ सुथरा रखना होगा। हम किस तरीके से अपने पर्यावरण को स्वस्थ रख सकते हैं इसको लेकर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव के तौर पर पर्यावरण से जुड़े मॉडल बनाया। सभी विद्यार्थियों को नोटबुक पेन एवं सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें तीन प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कृत टीमों मे प्रथम पुरस्कार रव्या एवं अजि, द्वितीय पुरस्कार तविशी एवं साक्षी, तृतीय पुरस्कार अंशिका एवं शिल्पी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का रूपरेखा जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर के समन्वयक डॉ अर्चना शिरोमणि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मोहकम सिंह चौहान पूर्व प्रधानाचार्य नवजीवन इंटर कॉलेज भंगेल, अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह प्रधानाचार्य नवजीवन इंटर कॉलेज, निर्णायक समिति मे अरविंद कुशवाहा गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अमृता रहे। मंच संचालक राजेश कुमार, सचिन के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम मे गणमान शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post