कालांवाली, (सुरेश जोरासिया)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 649वें अवतार दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु रविदास सभा एवं ग्राम कालांवाली के निवासियों के संयुक्त सहयोग से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
नगर कीर्तन के दौरान गुरु रविदास जी की पालकी को रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। साथ चल रही सिख संगत द्वारा “धन-धन गुरु रविदास जी महाराज” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यह नगर कीर्तन गांव कालांवाली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से प्रारंभ हुआ और गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए नया थाना रोड, हरियाणा बस स्टैंड, अनाज मंडी, पुरानी मंडी, डॉक्टर मार्केट तथा पंजाब बस स्टैंड से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए दूध का लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिससे भक्तों ने सेवा का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष अश्विनी नुना, उपाध्यक्ष सुरेश जोरासिया, नरेश, डॉ. अशोक डमोलिया, काला, रितिक, लालचंद, जोत राम, पंच चांद राम, टेकचंद, बलवीर, काला मिस्त्री, लाल चंद, जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


