नोएडा। विधायक नोएडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह के जन्मदिवस पर उनका कार्यालय हजारों कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, सम्मानित नागरिकों एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति से खचाखच भर गया। पूरे परिसर में जय श्री राम और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र पुस्तकें तलवार मूर्तियां और शुभकामना संदेश देकर उनके दीर्घायु और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं नोएडा के विकास पुरुष कहे जाने वाले पंकज सिंह को मिलने वाली यह विराट जनसमर्थन की झलक उनके जननायकत्व की स्पष्ट पुष्टि करती है। अपने जन्मदिवस के अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मैं सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि एसआईआर फॉर्म भरवाने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पूर्ण समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान किया।भाजपा नोएडा महानगर के मंडलों में अपने लोकप्रिय जनप्रिय विधायक पंकज सिंह के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ अनेक स्थानों पर हवन पूजन, सुंदरकांड का पाठ, कम्मल वितरण एवं भंडारों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय पदाधिकारियों ने किया और अंत में सभी ने पंकज सिंह के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
