बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में शाम 8.30 बजे तक कुल 202 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीए को अब तक 168 सीटें मिल चुकी हैं, जबकि बीजेपी 9 और जेडीयू 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन के खाते में 26 सीटें आई हैं।आरजेडी 5 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर फिलहाल आगे है।
पार्टीवार स्थिति
| पार्टी | जीती सीटें | बढ़त |
|---|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 80 | 9 पर आगे |
| जनता दल (यूनाइटेड) – जेडीयू | 67 | 17 पर आगे |
| राष्ट्रीय जनता दल – आरजेडी | 20 | 5 पर आगे |
| लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – एलजेपीआरवी | 16 | — |
| इंडियन नेशनल कांग्रेस – आईएनसी | 4 | 1 पर आगे |
| एआईएमआईएम | 5 | — |
| हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – एचएएमएस | 4 | — |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 3 | — |
| सीपीआई (एमएल) लिबरेशन | 2 | — |
| सीपीएम | 1 | — |
| इंडियन इनक्लूसिव पार्टी – IIP | 0 | 1 पर आगे |
| बीएसपी | 0 | 1 पर आगे |
बड़े नेताओं के नतीजे
तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 14,532 वोटों से जीत दर्ज की। तेज प्रताप यादव की करारी हार महुआ सीट पर राजद के बड़े नेता तेज प्रताप यादव तीसरे स्थान पर रहे।एलजेपी(रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने यहाँ 44,997 वोटों से भारी जीत हासिल की। महुआ में आरजेडी के दोनों उम्मीदवार—तेजस्वी और तेजप्रताप के प्रत्याशी—दोनों सीटें हार गए।
डिप्टी सीएम की बड़ी जीत
-
तारापुर:भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 45 हजार वोटों से जीत दर्ज की।
-
लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार को 25 हजार वोटों से हराया।
अन्य महत्वपूर्ण जीतें
• सिवान – रघुनाथपुर: बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब (आरजेडी) ने जीत दर्ज की।
जेडीयू के विकास कुमार सिंह को 9 हजार+ वोटों से शिकस्त मिली।
• मोकामा: चर्चित सीट मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह चुनाव जीत गए। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी को 28 हजार से अधिक वोटों से हराया।
जनसुराज के प्रियदर्शी पियूष तीसरे स्थान पर रहे।
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत पर कहा कि
“बिहार से गंगा बंगाल जाती है, और अब बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।
भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
अब केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी अपनी ऊर्जा बढ़ाएगी।”
