आज का पंचांग -16 नवंबर 2025

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। हस्त नक्षत्र, कौलव करण और विष्कम्भ योग के साथ दिन की शुरुआत होती है। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित है। विशेष रूप से आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 6:45 बजे से पूरी रात तक प्रभावी रहेंगे। इसके साथ ही द्विपुष्कर योग का आरंभ मध्यरात्रि 2:11 बजे से होगा।

आज दोपहर 1:45 बजे सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ वृश्चिक संक्रांति का शुभ अवसर है। स्नान व दान का पुण्यकाल सुबह 8:02 बजे से आरंभ होकर दोपहर तक रहेगा। संक्रांति के अवसर पर लाल वस्तुएं, गेहूं, तांबा, गुड़, घी आदि का दान शुभ माना गया है।

आज उत्पन्ना एकादशी का पारणकाल दोपहर 1:10 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा। रविवार व्रत करने वाले सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमजोर है, उन्हें पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने तथा तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करने की सलाह दी गई है।


आज का विस्तृत पंचांग

तिथि — द्वादशी (17 नवंबर, सुबह 04:47 तक)
नक्षत्र — हस्त (17 नवंबर, 02:11 ए.एम. तक), इसके बाद चित्रा
करण — कौलव (03:40 पी.एम. तक), तैतिल (17 नवंबर, 04:47 ए.एम. तक)
योग — विष्कम्भ (06:47 ए.एम. तक), उसके बाद प्रीति
पक्ष — कृष्ण
दिन — रविवार
चंद्र राशि — कन्या


सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय — 06:45 ए.एम.
सूर्यास्त — 05:27 पी.एम.
चंद्रोदय — 17 नवंबर, 04:02 ए.एम.
चंद्रास्त — 03:04 पी.एम.


आज के प्रमुख मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त — 04:58 ए.एम. से 05:51 ए.एम.
  • सर्वार्थ सिद्धि योग — 06:45 ए.एम. से 17 नवंबर, 02:11 ए.एम.
  • अमृत सिद्धि योग — 06:45 ए.एम. से 17 नवंबर, 02:11 ए.एम.
  • अभिजीत मुहूर्त — 11:44 ए.एम. से 12:27 पी.एम.
  • विजय मुहूर्त — 01:53 पी.एम. से 02:36 पी.एम.
  • अमृत काल — 07:32 पी.एम. से 09:18 पी.एम.
  • निशिता काल — 11:40 पी.एम. से 12:33 ए.एम.
  • द्विपुष्कर योग — 17 नवंबर, 02:11 ए.एम. से 04:47 ए.एम.

दिन के शुभ चौघड़िया

  • चर: 08:05 ए.एम. – 09:25 ए.एम.
  • लाभ: 09:25 ए.एम. – 10:45 ए.एम.
  • अमृत: 10:45 ए.एम. – 12:06 पी.एम.
  • शुभ: 01:26 पी.एम. – 02:46 पी.एम.

रात के शुभ चौघड़िया

  • शुभ: 05:27 पी.एम. – 07:07 पी.एम.
  • अमृत: 07:07 पी.एम. – 08:47 पी.एम.
  • चर: 08:47 पी.एम. – 10:26 पी.एम.
  • लाभ: 17 नवंबर, 01:46 ए.एम. – 03:26 ए.एम.
  • शुभ: 17 नवंबर, 05:06 ए.एम. – 06:45 ए.एम.

अशुभ काल

  • गुलिक काल: 02:46 पी.एम. – 04:07 पी.एम.
  • यमगण्ड: 12:06 पी.एम. – 01:26 पी.एम.
  • राहुकाल: 04:07 पी.एम. – 05:27 पी.एम.
  • दुर्मुहूर्त: 04:01 पी.एम. – 04:44 पी.एम.
  • दिशाशूल: पश्चिम।

Post a Comment

Previous Post Next Post