नोएडा। सेक्टर 63 छजारसी छठ पूजा सेवा समिति द्वारा हिडन नदी किनारे छठ घाट पर भगवान सूर्य को अर्ध देकर छठ महोत्सव शुरू हो गया। छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष हरिकिशोर कुमार ने बताया की 2003 से आज तक छठ महापर्व हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिडन नदी किनारे छठ घाट पर मनाते आ रहे हैं।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक के बड़े भाई अनिल सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह, जिला मंत्री प्रमोद बहल, कृष्णा मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, सरस्वती मण्डल महामंत्री दीपक शर्मा, राजकुमार झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, हिमांशु, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वही संस्कृति कार्यक्रम मे माता का जागरण एवं सुंदर-सुंदर झांकियां की प्रस्तुति रही। गायक संजय लेहरी, प्रमोद विश्व, सागर, सीमा शर्मा, पूनम ठाकुर, निशू तोमर ने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। छठ पूजा महोत्सव में समिति के अध्यक्ष हरिकिशोर कुमार मुख्य सलाहकार रविंद्र यादव उपाध्यक्ष बब्बन सिंह कोषाध्यक्ष अजीत कुमार बंटी अजय सिन्हा विनोद शुक्ला धीरज सिंह सोनू सिंघानिया लालबाबू चौधरी नवनीत कुमार राजेश राय मास्टर अनिल शर्मा जोगिंदर शर्मा मुकेश शर्मा निरंजन कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी विकास शर्मा पंडित प्रॉपर्टी सुमित शर्मा भाजपा युवा नेता एवम चेयरमैन साक्षी पब्लिक स्कूल अमित शर्मा आदि सहयोगी जो कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिये उपस्थित रहे।
