आज कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है। आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और आस्था से मनाया जा रहा है। आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पूजन से संतति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
तिथि एवं नक्षत्र : नवमी तिथि : प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत : दशमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र : घनिष्ठा सायं 06 बजकर 51 मिनट तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र। योग : वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 32 मिनट तक, तत्पश्चात ध्रुव योग।करण : कौलव करण प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक, तत्पश्चात गर करण।
ग्रह स्थिति : चंद्रमा : प्रातः 07 बजे तक मकर राशि में, तत्पश्चात कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 4:49 से 5:41 तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 1:55 से 2:39 तक
निशीथ काल : रात्रि 11:39 से 12:31 तक
गोधूलि बेला : सायं 5:37 से 6:03 तक
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक
गुलिक काल : प्रातः 7:30 से 9:00 तक
यमगंड काल : दोपहर 3:30 से 4:30 तक
अमृत काल : प्रातः 7:55 से 9:18 तक
दुर्मुहूर्त : प्रातः 8:45 से 9:29 तक
आज आंवला नवमी का दिन है, जिसे अक्षया नवमी या कूष्मांड नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा कर परिवार के कल्याण और दीर्घायु की कामना की जाती है। साथ ही, आज के दिन स्नान, दान और ब्राह्मणों को आंवला दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।
