आज का पंचांग : 03 सितंबर 2025, बुधवार

आज का पंचांग : 03 सितंबर 2025, बुधवार। आज राष्ट्रीय मिति: भाद्रपद 12, शक संवत 1947। विक्रम संवत: 2082।वार: बुधवार। मास पक्ष: भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, एकादशी। सौर मास प्रविष्टे: 19। रवि उल्लाल: 10। हिजरी संवत: 1447 (मुस्लिम)। तारीख: 03 सितम्बर 2025 ई॰। ऋतु: शरद ऋतु। सूर्यायण: दक्षिणायन (उत्तर गोल)।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय : सूर्योदय: प्रातः 5:59 बजे। सूर्यास्त: सायं 6:41 बजे। 

आज के शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:30 से 5:15 बजे तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 2:27 से 3:18 बजे तक। निशीथ काल: रात 11:58 से 12:43 बजे तक। गोधूलि बेला: सायं 6:40 से 7:03 बजे तक। अमृत काल: प्रातः 6:20 से 7:35 बजे तक। 

आज के अशुभ मुहूर्त : राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक। गुलिक काल: प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक। यमगंड काल: प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक। दुर्मुहूर्त: प्रातः 11:55 से 12:46 बजे तक।

व्रत एवं त्योहार  : आज परिवर्तनी ( कर्मा धर्मा एकादशी) व्रत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीविष्णु शयनावस्था में करवट लेते हैं। इस एकादशी का विशेष महत्व है और इसे रखने से समस्त पापों का नाश होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एकादशी तिथि का समय: अर्धरात्रोत्तर 4:22 बजे तक (4 सितम्बर प्रातः तक)। श्रद्धालुजन इस व्रत में व्रत-पूजन, कथा श्रवण एवं हरिनाम संकीर्तन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post