भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के अनूप बैसोया उत्तर प्रदेश महासचिव बने

प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग

 नोएडा । भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर द्वारा अनूप बैसोया को उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया। अनूप बैसोया ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन ( इंडिया ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने मुझे उत्तर प्रदेश के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन का आभार व्यक्त करता हूं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर द्बारा हर की पौड़ी पर मिले आशीर्वाद स्वरुप उत्तर प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी को मै ईमानदारी, सच्ची निष्ठा से पूरा करूँगा। किसानों, मज़दूरों व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथो को मज़बूत करूँगा। मैं अपने उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों की समस्त समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की लोकप्रियता को बनाए रखूंगा और संगठन द्वारा मिले हुए कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करूंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post