प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सटी में आयोजित कार्यक्रम ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के धूमधाम से मनायीं गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सोमिंदर तोमर, मंत्री दिनेश खटिक, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, अंकुर राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र हरवीर पाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सचिन अंबावता, संजीव, प्रदीप भाटी एव समस्त समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनता को बताया कि अहिल्याबाई जी त्याग की प्रतिमूर्ति, संस्कृति की संरक्षिका पुण्यश्लोक लोकमाता थी। अपने विलक्षण प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण से उन्होंने राजसत्ता को बनाया जनसेवा का माध्यम और स्वयं को जनमानस की लोकमाता के रूप में प्रतिष्ठित किया। देशभर में काशी विश्वनाथ से लेकर के अनेकानेक तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार, मंदिरों के निर्माण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी जयंती केवल एक स्मरण नहीं यह प्रेरणा है उस सेवा, त्याग और संकल्प की, जो भारत को बार-बार अपने मूल से जोड़ता है।