भारतीय संस्कृति की अद्भुत पहचान है छठ महापर्व

छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, त्याग, तपस्या और पारिवारिक संस्कारों का अनुपम संगम है। यह वह पावन अवसर है, जब डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मानव जीवन में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है। लोक आस्था के इस महापर्व में मां छठी मैया की भक्ति, व्रतियों का कठिन तप, लोकगीतों की मिठास और परिवार की मंगलकामनाएं एक साथ दिखाई देती हैं। जल में खड़े होकर संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए की जाने वाली प्रार्थना भारतीय संस्कृति की अद्भुत पहचान है।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर प्रेम, सद्भाव, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। मां छठी मैया सभी के जीवन में खुशियों का उजाला भरें।

 जय छठी मैया! 

Post a Comment

Previous Post Next Post