भाई दूज : बहन की आस, भाई का विश्वास

 भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित

बहन की आश भाई के पास,

उसके दिल में बसती हर सांस।

रिश्तों की डोर रहे यूं ही खास,

जीवनभर बना रहे विश्वास।

न माथे का तिलक केवल त्योहार,

न थाली में सजा प्यार का उपहार।

यह तो रिश्तों की अनमोल पहचान,

बहन की दुआ और भाई का सम्मान।

जब राहों में कांटे बिछ जाएं,

जब अपने भी मुंह मोड़ जाएं।

भाई बनकर जो ढाल खड़ा हो,

बहन के आंसू से पहले लड़ा हो।

बहन की हंसी में भाई का संसार,

भाई की खुशी में बहन का प्यार।

दूरियां चाहे जितनी भी आ जाएं,

दिल से दिल के रिश्ते न मिट पाएं।

हर बाधा से लड़ने का दें साहस,

हर मुश्किल में बनें एक-दूजे की आस।

न हो कभी रिश्तों में कोई दरार,

बना रहे जीवनभर स्नेह और प्यार।

न धन की चाह, न दौलत की प्यास,

बस बना रहे एक-दूजे पर विश्वास।

भाई की सलामती बहन की दुआ,

बहन की खुशहाली भाई की वफा।

भाई दूज का यही पैगाम रहे,

हर बहन के सिर पर भाई का हाथ रहे।

न टूटे कभी प्रेम की यह डोर,

रिश्ता रहे अटूट, चाहे हों मीलों दूर।

— विनोद कुमार झा

Post a Comment

Previous Post Next Post