आज 19 नवंबर 2026, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा, व्रत और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आज सुबह नवमी तिथि के समापन के बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और व्याघात योग का भी विशेष संयोग रहेगा। आइए जानते हैं आज के पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, 19 नवंबर 2026
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: नवमी सुबह 7 बजकर 07 मिनट तक, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ।
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद अगले दिन सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ।
योग: व्याघात योग सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक, इसके बाद हर्षण योग प्रारंभ।
करण: कौलव करण सुबह 7 बजकर 07 मिनट तक, इसके बाद तैतिल करण शाम 7 बजकर 18 मिनट तक। इसके बाद गर करण प्रारंभ होगा।
चंद्र राशि: चंद्रमा कुंभ राशि में रात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 46 मिनट।
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 26 मिनट।
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 52 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक।
निशीथ काल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से अगले दिन रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक।
गोधूलि बेला: शाम 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।
अमृत काल: रात्रि 10 बजकर 41 मिनट से अगले दिन रात्रि 12 बजकर 20 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक।
गुलिक काल: सुबह 9 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
यमगंड: सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 06 मिनट तक।
दुर्मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक।
दूसरा दुर्मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक।
धार्मिक महत्व: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना, पीले वस्त्र धारण करना तथा जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप और धार्मिक कार्यों में भागीदारी करना भी पुण्यकारी माना गया है।
