आज का पंचांग: 7 मार्च 2026, शनिवार

भारतीय संस्कृति में पंचांग का विशेष महत्व है। यह न केवल तिथि, वार और नक्षत्र की जानकारी देता है बल्कि दिनभर के शुभ-अशुभ समय का भी मार्गदर्शन करता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखना हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो भगवान गणेश की उपासना के लिए विशेष मानी जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे और दिनभर चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं आज के दिन का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

तिथि और पंचांग विवरण

  • तिथि: कृष्ण पक्ष की चतुर्थी – सायं 07:17 बजे तक, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ
  • विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
  • शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
  • पूर्णिमांत मास: चैत्र
  • अमांत मास: फाल्गुन

योग: वृद्धि योग प्रातः 06:52 बजे तक, इसके बाद ध्रुव योग
करण:

  • बालव – सायं 07:17 बजे तक
  • कौलव – रात्रि में, इसके बाद तैतिल

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

  • सूर्योदय: प्रातः 06:40 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 06:25 बजे
  • चंद्रोदय: रात्रि 10:10 बजे
  • चंद्रास्त: प्रातः 08:32 बजे

राशि स्थिति

  • सूर्य देव: कुंभ राशि में स्थित
  • चंद्र देव: तुला राशि में स्थित

आज के  शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:02 बजे से 05:51 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से 03:17 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:22 बजे से 06:47 बजे तक।इसके अलावा पंचांग के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 11:15 बजे से शुरू होकर 8 मार्च की सुबह 06:39 बजे तक रहेगा, जो कई प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। अमृत काल: 8 मार्च को प्रातः 03:53 बजे से 05:38 बजे तक रहेगा।

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल: प्रातः 09:36 बजे से 11:04 बजे तक
  • गुलिकाल: प्रातः 06:40 बजे से 08:08 बजे तक
  • यमगण्ड काल: दोपहर 02:00 बजे से 03:28 बजे तक। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन समयों में महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों से बचना उचित माना जाता है।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। चित्रा नक्षत्र: प्रातः 11:15 बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिन का चौघड़िया

  • चर – 06:48 एएम से 08:15 एएम
  • लाभ – 08:15 एएम से 09:43 एएम
  • अमृत – 09:43 एएम से 11:10 एएम
  • काल – 11:10 एएम से 12:38 पीएम
  • शुभ – 12:38 पीएम से 02:05 पीएम
  • रोग – 02:05 पीएम से 03:33 पीएम
  • उद्बेग – 03:33 पीएम से 05:00 पीएम
  • चर – 05:00 पीएम से 06:28 पीएम

रात का चौघड़िया

  • रोग – 06:28 पीएम से 08:00 पीएम
  • काल – 08:00 पीएम से 09:33 पीएम
  • लाभ – 09:33 पीएम से 11:05 पीएम
  • उद्बेग – 11:05 पीएम से 12:37 एएम
  • शुभ – 12:37 एएम से 02:10 एएम
  • अमृत – 02:10 एएम से 03:42 एएम
  • चर – 03:42 एएम से 05:14 एएम
  • रोग – 05:14 एएम से 06:47 एएम

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चतुर्थी तिथि होने के कारण भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। दोपहर का अभिजीत मुहूर्त और आज से आरंभ होने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं राहुकाल और यमगण्ड काल में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से बचना बेहतर रहेगा।

नोट: पंचांग के समय स्थान विशेष के अनुसार थोड़े भिन्न हो सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post