हापुड़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में हापुड़ तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से डीएम ने 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।डीएम ने उपस्थित सभी जनपदीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने एसआईआर कार्यों में लगे अधिकारियों को भी पूरी संबद्धता से ड्यूटी निभाने का आदेश दिया।निर्वाचन आयोग ने आपत्तियों की समय सीमा 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है, इसकी जानकारी देते हुए डीएम ने तहसील दिवस में आए लोगों से अपील की कि आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
