रिपोर्ट हरीश भाकुनी, हल्द्वानी। मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल,रोडवेज स्टेशन पर अनावश्यक बसों के खडा होने आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की।
हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।
पुरानी फर्म के आधार पर विभिन्न कंपनियों को पंजीकृत कर उसके आधार पर भू काननू का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से भूमि क्रय करते हुए भूमि दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने के मामले पर आयुक्त ने इस प्रकरण पर जांच करते हुए खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा एवं कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास बसों एवं ठेला-रेहडी खड़े होने के कारण जाम की समस्या के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जाम से निजात हेतु पुलिस महकमे को कार्यवाही के निर्देश दिये गए। रामनगर मालचौधचौड में लोनिवि द्वारा गुणवत्ताविहीन टाइल्स के सन्दर्भ में प्राप्त शिकायत पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये जांच के निर्देश।
जनसुनवाई में लोगों द्वारा शिकायत की गई कि हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा के बाहर निजी एवं रोडवेज की बसें खडी कर सवारियों को गन्तव्य स्थानों के बिठाया जाता है जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति होती है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि रोडवेज बस स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर कोई भी रोडवेज एवं निजी बसों द्वारा यात्रियों का नहीं बिठाया जायेगा। इसके लिए पुलिस महकमा नियमित चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें साथ ही कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास ठेला एवं रेहडी लगने से मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों के आवागमन में असुविधा होती है जिस पर आयुक्त ने शीघ्र ठेला व रेहडी हटवाने के निर्देश दिये।
