टीबी मुक्त भारत अभियान: राज्य अधिकारी ने हापुड़ में जमीनी स्तर पर की गहन समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 आबिद हुसैन, हापुड़। भारत सरकार के 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनपद में चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य स्तर से स्टेट टीबी सेल द्वारा नामित श्री आनंद तिवारी, राज्य एसीएसएम अधिकारी, ने आज जनपद का भ्रमण किया।

 तिवारी ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ का दौरा किया और वहां कार्यक्रम की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फील्ड में उतरकर मरीजों के घरों का भी दौरा किया, जहां जमीनी हकीकत को करीब से जाना। भ्रमण के अंत में जनपद मुख्यालय पर क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और इसे और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने विभाग के समस्त कार्यों की समीक्षा की तथा स्टाफ को कार्यक्रम को उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, मनोज कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यह भ्रमण अभियान को तेज गति देने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post