नगर कीर्तन निकाला जाएगा आज

 कालांवाली (सुरेश जोरासिया) । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का 649 वां अवतार दिवस के शुभ अवसर पर श्री गुरु रविदास सभा एवं ग्राम वासियों के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला जाएगा ।

सभा के मुख्य प्रवक्ता उपाध्यक्ष सुरेश जोरासिया ने बताया कि श्रीगुरू रविदास मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। नगर कीर्तन की शुरुआत श्री रविदास धर्मशाला गांव कालांवाली से की जाएगी। यह नगर कीर्तन शहर के मुख्य चौक चौराहों से होता हुआ समाप्ति श्री गुरू रविदास धर्मशाला में होगी। इस महान नगर कीर्तन में सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधि  विशेष तौर पर सम्मिलित होंगे। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही हैं मंदिर परिसर भक्ति में हो गया है। इस अवसर पर प्रधान अश्विनी नुना उपाध्यक्ष सुरेश जोरासिया नरेश (काला)रितिक, लालचंद जोतराम, पंच चांद राम, टेकचंद बलवीर एवं अन्य ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post