आज 14 जुलाई 2025 (सोमवार) का पंचांग

आज 14 जुलाई 2025 (सोमवार) का पंचांग : आज का श्रावण कृष्ण चतुर्थी तिथि, अर्धरात्रोत्तर 12:00 बजे तक (15 जुलाई 2025 की रात्रि 12:00 बजे तक) इसके उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 49 मिनट तक, उसके उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा। योग: आयुष्मान योग सायं 04 बजकर 14 मिनट तक, उसके उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। करण: बव करण मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक, उसके उपरांत कौलव करण का आरंभ। आज चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 32 मिनट।

सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 21 मिनट।

चंद्रोदय: रात 09 बजकर 55 मिनट (14 जुलाई 2025)।

चंद्रास्त: सुबह 08 बजकर 43 मिनट (15 जुलाई 2025)।

आज के व्रत और त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत श्रावण सोमवार व्रत प्रारंभ (सावन का पहला सोमवार) है।

आज का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है :-

ब्रह्म मुहूर्त: 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक।

निशिथ काल: मध्य रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक (15 जुलाई)।

गोधूलि बेला: शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक।

अशुभ मुहूर्त इस प्रकार है:-

राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक (इस दौरान शुभ कार्य वर्जित हैं)

आज सावन का पहला सोमवार है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव की उपासना और माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करना शुभ माना जाता है। आज पंचक (भदवा) पूरे दिन रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post