प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
गौतम बुद्ध नगर। सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का वाहक बना। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक संबोधन ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील शांडिल, विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और पवित्र बना दिया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा गौतम बुद्ध नगर की समर्पित टीम द्वारा किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे, नवीन तिवारी, धनंजय पाठक, राजेश शर्मा, नीरज झा, दिनेश मिश्रा, मनोहर शुक्ला, राहुल सांकृत, पप्पू पाण्डेय, पंकज चौधरी, आशीष दुबे, लोकेश त्यागी, संगीता तिवारी, मनीष त्रिपाठी, ममता तिवारी, अलका तिवारी आदि पदाधिकारी शामिल रहे। इन सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को न केवल भव्य बनाया बल्कि इसे ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।