किसे समझूं अपना, सब समझते बेगाना

 

किसे समझूं अपना, सब समझते बेगाना है,

चेहरों की भीड़ में हर रिश्ता अनजाना है।

आज यहां, कल वहां बोलते अपना पैमाना है,

बदलते वक्त के साथ बदलता हर ठिकाना है।

मीठी बातों के पीछे कितने राज छिपे हैं,

अपनेपन के नाम पर कितने घाव मिले हैं।

जिसे समझा हमदर्द, वही दर्द दे गया,

विश्वास का दीप जलाकर अंधेरा कर गया।

कभी हंसी में छलकता, कभी आंखों में पानी है,

रिश्तों की इस दुनिया में कैसी बेईमानी है।

सामने अपनेपन का, पीछे बेगानापन है,

किस पर करें भरोसा, यही बड़ा सवाल है।

वक्त की आंधी में रिश्तों के पत्ते झड़ते हैं,

मतलब के मौसम में अपने भी रंग बदलते हैं।

जो कल तक साथ चलने की कसमें खाते थे,

आज वही रास्तों में पहचानने से कतराते हैं।

न कोई शिकवा करना, न किसी से शिकायत है,

हर चेहरे के पीछे छिपी अपनी एक हकीकत है।

अब दिल उसी को अपना मानने लगा है,

जो बुरे वक्त में भी साथ निभाने लगा है।

अपना वही नहीं जो हर पल साथ दिखाई दे,

अपना वह है जो मुश्किल में हाथ थाम दिखाई दे।

भीड़ में तो हजारों चेहरे मिल जाएंगे,

मगर सच्चे अपने किस्मत वालों को ही मिल पाएंगे।

— विनोद कुमार झा

Post a Comment

Previous Post Next Post