आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ आज का दिन धर्म और आस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से आज मोहिनी एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है, जिसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत, जप और दान का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग—
आज की तिथि
- शुक्ल पक्ष एकादशी – 26 अप्रैल सायं 06:07 बजे से 27 अप्रैल सायं 06:16 बजे तक
- शुक्ल पक्ष द्वादशी – 27 अप्रैल सायं 06:16 बजे से 28 अप्रैल सायं 06:52 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – प्रातः 05:47 बजे
- सूर्यास्त – सायं 06:49 बजे
- चंद्रोदय – 27 अप्रैल दोपहर 03:03 बजे
- चंद्रास्त – 28 अप्रैल प्रातः 03:35 बजे
आज का पर्व और व्रत
- मोहिनी एकादशी
पारण का समय (द्वादशी): 28 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 05:34 बजे से 09:53 बजे तक
नक्षत्र
- पूर्व फाल्गुनी – 26 अप्रैल रात्रि 08:27 बजे से 27 अप्रैल रात्रि 09:18 बजे तक
- उत्तर फाल्गुनी – 27 अप्रैल रात्रि 09:18 बजे से 28 अप्रैल रात्रि 10:36 बजे तक
करण
- वणिज – 26 अप्रैल सायं 06:07 बजे से 27 अप्रैल प्रातः 06:08 बजे तक
- विष्टि – 27 अप्रैल प्रातः 06:08 बजे से सायं 06:16 बजे तक
- बव – 27 अप्रैल सायं 06:16 बजे से 28 अप्रैल प्रातः 06:31 बजे तक
योग
- ध्रुव – 26 अप्रैल रात्रि 10:27 बजे से 27 अप्रैल रात्रि 09:35 बजे तक
- व्याघात – 27 अप्रैल रात्रि 09:35 बजे से 28 अप्रैल रात्रि 09:04 बजे तक
भद्रा काल
सोमवार प्रातः 06:08 बजे से सायं 06:16 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों से परहेज करना उचित माना जाता है।
आज का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त – 11:52 पूर्वाह्न से 12:44 अपराह्न
- अमृत काल – 02:40 अपराह्न से 04:19 अपराह्न
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:11 प्रातः से 04:59 प्रातः
अशुभ काल
- राहुकाल – 07:25 प्रातः से 09:03 प्रातः
- यमगण्ड – 10:41 पूर्वाह्न से 12:18 अपराह्न
- कुलिक काल – 01:56 अपराह्न से 03:34 अपराह्न
- दुर्मुहूर्त – 12:44 अपराह्न से 01:36 अपराह्न, 03:21 अपराह्न से 04:13 अपराह्न
- वर्ज्यम् – 04:44 प्रातः से 06:23 प्रातः, 04:53 प्रातः से 06:34 प्रातः
राशि स्थिति
- सूर्य – मेष राशि में स्थित
- चंद्रमा – 28 अप्रैल प्रातः 03:35 बजे तक सिंह राशि में, तत्पश्चात कन्या राशि में संचार करेगा
धार्मिक मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस पावन दिन पर भगवान विष्णु की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
-जय श्री हरि -
Tags
National news
