कालांवाली राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। आज राजकीय महाविद्यालय कालांवाली सिरसा में इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राम लाल बलजोत एवं इतिहास विषय परिषद द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य दिलराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे तथा पंजाबी विभागाध्यक्ष  प्रोफेसर जसपाल सिंह एवं राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा की प्रोफ़ेसर गीता कुमारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 

महाविद्यालय के प्राचार्य दिलराज सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के बने हुए अधिकारों में कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर जसपाल सिंह द्वारा बताया गया कि संविधान सबको समानता का अधिकार देता है। इतिहास स्वागत अध्यक्ष प्रोफेसर रामलाल बलजोत ने इतिहास निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भारतीय संविधान में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।

 इस अवसर पर इतिहास अध्यक्ष प्रोफेसर राम लाल बलजोत द्वारा इतिहास विषय परिषद के कार्यकारणी का गठित किया गया जिसमें बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा जीवन को प्रधान, प्रियंका बी.ए प्रथम की छात्रा को  उप प्रधान चंचल बी.ए प्रथम वर्ष छात्रों को कोषाध्यक्ष, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल को संगठन सचिव, परीना बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा को महासचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त इतिहास विषय परिषद की कार्य करने को महाविद्यालय के प्राचार्य दिलराज सिंह द्वारा बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post