शारदीय नवरात्रि 2025 की घटस्थापना मुहूर्त और नौ दिन की तिथियाँ

 विनोद कुमार झा

सनातन संस्कृति का सबसे पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से आरंभ हो रहा है। अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी, जिससे मां दुर्गा के नौ दिवसीय महापर्व का शुभारंभ होगा। भक्तगण नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करेंगे और व्रत, अनुष्ठान एवं भक्ति से वातावरण मंगलमय बनेगा। इस बार घटस्थापना का मुहूर्त प्रातः 6:09 से 8:06 बजे तक विशेष रूप से शुभ माना गया है। नवरात्रि का समापन 30 सितंबर को नवमी पूजन और कन्या भोज और 01 अकटूबर को निलकंठ दर्शन के साथ संपन्न होगा।

घटस्थापना मुहूर्त

तारीख: 22 सितंबर 2025 (सोमवार) 

समय: लगभग सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक 

अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक 

नौ दिन की तिथियाँ (व्रत दिवस)

नवरात्रि के प्रत्येक दिन की तिथि इस प्रकार है: दिन तिथि तिथि का नाम (पंचांग अनुसार)

22 सितंबर 2025 (सोमवार) प्रतिपदा  घटस्थापना सहित 

23 सितंबर 2025 (मंगलवार) द्वितीया 

24 सितंबर 2025 (बुधवार) तृतीया  

25 सितंबर 2025 (गुरुवार)         तृतीया  

26 सितंबर 2025 (शुक्रवार) चतुर्थी

27 सितंबर 2025 (शनिवार) पंचमीं  

28 सितंबर 2025 (रविवार) षष्ठी   

29 सितंबर 2025 (सोमवार) सप्तमी 

30 सितंबर 2025 (मंगलवार) अष्टमी

01 अक्टूबर 2025 (बुधवार)        नवमी

02 अक्टूबर 2025 ( बृहस्पतिवार) दसमी

निलकंठ दर्शन के साथ नवरात्रि पर्व संपन्न होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post