हापुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आप महिला जिलाध्यक्ष सीमा सागर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया हैं। प्रेस वार्ता में पत्रकारो को संबोधित करते हुए राकेश त्यागी ने कहा हैं कि एक प्रतिष्ठित अखबार में आप महिला जिलाध्यक्ष सीमा सागर द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
उन्होंने कहा हैं कि 23 जून को दोपहर 1 बजे करीब सीमा सागर अपनी एक महिला साथी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आई थी और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के लिए कहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि पार्टी से जुड़ने के लिए खुद सीमा सागर ने कहा था। लेकिन शहर के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में सीमा सागर द्वारा उनकी कमेटी पर जो आरोप लगाए गए हैं वे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं, 23 जून के बाद 25 जून को भी सीमा सागर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आई थी और पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था। उनके अनुरोध पर ही उन्हें पार्टी में जोड़ा गया और जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त कर 62 सदस्यीय कमेटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ में भेजी गई थी।
30 जून 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लिस्ट की स्वीकृति दे दी गई और जारी कर दी गई। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि जब से लिस्ट जारी हुई हैं उनके विरोधी लोग और पार्टियां पार्टी और जिला कांग्रेस कमेटी की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा हैं कि 23 जून और 25 जून को सीमा सागर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आई थी। इसका वीडियो भी कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज में कैद हैं। जिसका वीडियो और स्नैपशॉट जारी कर उन्होंने सीमा सागर और शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा फैलाए गए आरोप को बेबुनियाद करार कर खबर का पुरजोर खंडन किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी की छवि को धूमिल करने में उनकी पार्टी के अंदर के लोग भी शामिल हैं। जो काफी दिनों से ये षडयंत्र रच रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने लिस्ट से सीमा सागर और कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को भी बर्खास्त करने के लिए लिस्ट उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है और उनके स्थान पर नए नामों की स्वीकृति के लिए लिस्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई हैं। प्रेस वार्ता में जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव गौरव गर्ग, पूरन मल आनंद, गुलफाम कुरैशी, रजत त्यागी आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे.।