आज का पंचांग: नवमी तिथि में करें शुभ कार्य, हर्षण योग से बढ़ेगा मंगल प्रभाव

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। शुभ कार्यों, यात्रा, पूजा-पाठ और दैनिक जीवन के निर्णयों में तिथि, नक्षत्र और योग का गहरा प्रभाव पड़ता है। रविवार, 24 मई 2026 का दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। आज हर्षण योग का प्रभाव रहने से धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों के लिए दिन शुभ माना जा रहा है। वहीं राहुकाल और दिशा शूल को ध्यान में रखते हुए कार्य करना लाभकारी रहेगा। प्रस्तुत है आज का विस्तृत पंचांग:-

पंचांग – 24 मई 2026, रविवार

तिथि : ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि — अगले दिन प्रातः 4 बजकर 30 मिनट तक, इसके उपरांत दशमी तिथि आरंभ होगी।

योग : हर्षण योग — अगले दिन प्रातः 3 बजकर 45 मिनट तक  इसके बाद वज्र योग प्रारंभ होगा।

करण :

बालव — दोपहर 4 बजकर 23 मिनट तक

कौलव — अगले दिन प्रातः 4 बजकर 30 मिनट तक 

वार : रविवार

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 26 मिनट

सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 10 मिनट

चंद्रमा से संबंधित समय

चंद्रोदय : दोपहर 1 बजकर 3 मिनट

चंद्रास्त : देर रात 1 बजकर 35 मिनट पर 

आज का नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र : रात 2 बजकर 51 मिनट तक (25 मई), इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल : शाम 5 बजकर 27 मिनट से शाम 7 बजकर 10 मिनट तक

गुलिकाल : दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक

यमगण्ड : दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक

दिशा शूल : पश्चिम दिशा

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज हर्षण योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग धार्मिक अनुष्ठानों, दान-पुण्य, पारिवारिक कार्यों और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ माना जा रहा है। हालांकि राहुकाल और दिशा शूल के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post