मदरसा फैजुल कुरान मदीना मस्जिद में गणतंत्र दिवस मनाया गया

 बुलंदशहर। पूरे देश के साथ-साथ मदरसा फैज-उल-कुरान मदीना मस्जिद फैसलाबाद बुलंदशहर में भी 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मदरसे के प्रिंसिपल कारी मुहम्मद अफजल कासमी की देखरेख में टीचरों, स्टूडेंट्स और लोगों ने तिरंगा रैली निकालकर शांति और प्यार का पैगाम दिया, जिसमें बड़ी संख्या में आलिमों और आम लोगों ने हिस्सा लिया।

 इस मौके पर मदरसे के स्टूडेंट्स  भी खूब खुश नजर आए  इस मौके पर स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में देशभक्ति की कविताऐं वगैरह भी पेश किए। झंडा फहराने से पहले स्याना अड्डा चौराहे तक तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। उसके बाद जिला पंचायत वार्ड नंबर 17 के हाजी रईस पहलवान और मदीना मस्जिद के मुतवल्ली शाहिद ठेकेदार ने कारी मुहम्मद अफजल कासमी और दूसरे मेहमानों के साथ झंडा फहराया और उसके बाद बच्चों ने अपने प्रोग्राम पेश किए। नीमरा मस्जिद के इमाम व  खतीब मुफ्ती फजल कासमी ने विस्तार से तकरीर की। मदरसा फैज-उल-कुरान के हेड कारी मुहम्मद अफजल कासमी ने समझाते हुए कहा कि यह देश हमारा अपना देश है, यह देश हमें तोहफे में नहीं मिला है। इसके लिए हमारे आलिमों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। आज हमारी आने वाली पीढ़ी को कुछ नहीं पता। हमें अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम भी दिलानी चाहिए, चाहे इसके लिए हमें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। आखिर में कारी मुहम्मद अफजल कासमी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। मुफ्ती मुहम्मद फजल कासमी की दुआ के साथ प्रोग्राम खत्म हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post