SDPI हापुड़ विधानसभा कमेटी में नया नेतृत्व: जमशेद अली बने अध्यक्ष, संगठन को मिली नई गति!

 हापुड़।  सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी कमेटी का पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से जमशेद अली को हापुड़ विधानसभा कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

बैठक में खाली पदों को भरते हुए उपाध्यक्ष माहे आलम, सचिव निजामुद्दीन, संगठन सचिव जुल्फिकार और कोषाध्यक्ष मारूफ अहमद का चयन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नूर हसन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "SDPI कमजोर, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई कमेटी पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएगी।"बैठक में जिला महासचिव रहीमुद्दीन के अलावा आरिफ, शुऐब, सलाउद्दीन, मुशीर, अफजल समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया।नए अध्यक्ष जमशेद अली ने कहा, "हम पूरी निष्ठा से पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और हापुड़ में SDPI को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

Post a Comment

Previous Post Next Post