सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ

 सिरसा कालांवाली ( हरविन्द्र सिंह गिल)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से महाजन धर्मशाला, मंडी कालांवाली में आयोजित सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं विधिवत धार्मिक परंपराओं के साथ किया गया।

कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत यजमान परिवारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन से हुई।प्रथम पूजन में मुख्य यजमान श्री नरेश कुमार सिंगला (शेषी), अध्यक्ष – प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं श्री विकास बंसल (विक्की), सचिव – दुर्गा मंदिर विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त यजमान श्री राम राठौर, उपमंडल अधिकारी (जन स्वास्थ्य विभाग) अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शैलेन्द्र कौर एवं सुपुत्र आकाशदीप सहित पूजन में सम्मिलित हुए।पूजन उपरांत कथा मंच से परम श्रद्धेय श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी भद्रा भारती जी ने श्री देवी भागवत कथा का दिव्य संदेश प्रदान किया।

साध्वी जी ने कहा कि श्री देवी भागवत न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह नारी शक्ति, सामाजिक मर्यादा और मानवीय मूल्यों का जीवंत दर्शन है। उन्होंने बताया कि देवी के नौ स्वरूप समाज को धैर्य, करुणा, साहस, संयम और आत्मबल की प्रेरणा देते हैं।साध्वी भद्रा भारती जी ने अपने प्रवचन में यह भी कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है, वही समाज सशक्त, संस्कारित और प्रगतिशील बनता है। आज के समय में देवी भागवत का संदेश प्रत्येक परिवार और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से —श्री सत्य नारायण अग्रवाल (कैश कॉर्नर),श्री गुरुनारायण दास मंगवाल (लवली क्लॉथ हाउस),श्री सूरज ठेकेदार (समाज सेवी),श्री महेंद्र पाल गुप्ता (नारी पेट्रोल पंप),श्री साहिल गुप्ता,श्री सतपाल जी (श्री बालाजी डिस्पोजल),श्री विजय कुमार (अध्यक्ष – विश्व हिंदू परिषद),श्री पूरण नागर (नगर पार्षद),सरकार हीरा सिंह (हीरा सिंह नवपाल सिंह प्रतिष्ठान),श्री राज कुमार (कजिहारां वाले),श्री प्रवीन कुमार गर्ग (नगर पार्षद) उपस्थित थे।संस्थान की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्री देवी भागवत कथा का श्रवण करें एवं समाज में धर्म, सद्भाव और नारी सम्मान का संदेश फैलाने में सहभागी बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post