प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
नोएडा! राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दुर्गा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में कार्यरत राष्ट्रवादी एवं सांस्कृतिक संगठन युवा सनातन शक्ति ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह को संगठन का संरक्षक एवं मार्गदर्शक नियुक्त किया है। धनंजय सिंह का सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव संगठन की विचारधारा को सशक्त बनाएगा और युवाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इसी क्रम में कौस्तुभ कुमार सिंह जो वर्तमान में मंडलीय सहायक शिक्षक निदेशक, सुल्तानपुर के पद पर कार्यरत हैं और पूर्व में देवीपाटन मंडल के बेसिक शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिले स्तर पर संगठन की गतिविधियाँ अधिक प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित होंगी। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य चंद्र प्रताप सिंह उर्फ चंदन सिंह भी उपस्थित रहे, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और दिशा-निर्देशन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि हुई। संगठन का यह विस्तार न केवल पूर्वांचल क्षेत्र में, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में युवाओं की एकता, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, गौ सेवा, शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनकल्याणकारी लक्ष्यों की प्राप्ति को नई गति देगा।