शिकारपुर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के क्रम में की मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने नगर में जा कर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है ।
Tags
Hapur news